नोएडा (उप्र), दो जनवरी (भाषा) दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर में नववर्ष के मौके लोगों ने करीब नौ करोड़ रुपए की शराब पी।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में नव वर्ष के मौके पर लोगों ने नौ करोड़ रुपए की शराब पी यानी 30 और 31 दिसंबर को नौ करोड़ रूपये की शराब बिकी।
उन्होंने बताया कि दिसंबर में करीब 140 करोड़ रुपए मूल्य की शराब बेची गई जिसमें 1.5 लाख कैन बीयर, 8,900 बोतल विदेशी शराब और 2.5 लाख (250 एमएल) पैक देसी शराब थी।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि नव वर्ष के स्वागत के लिए यहां पर 82 लोगों ने अस्थायी लाइसेंस लिया था, जबकि 98 जगह पर पहले से शराब पिलाने की अनुमति है।
भाषा सं राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
