scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशजद (यू) की उत्तर प्रदेश इकाई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में होगी शामिल

जद (यू) की उत्तर प्रदेश इकाई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में होगी शामिल

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में हो रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेता इसमें शामिल होंगे।

जद (यू) के प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा कि तीन जनवरी को जब यह यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी, तो पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल इसमें शामिल होंगे।

त्यागी ने कहा कि पार्टी के प्रमुख नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कवायद के पीछे के विचार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।

हालांकि, कुमार यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री को उनकी पार्टी भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के संभावित चेहरे के तौर पर पेश कर रही है।

त्यागी ने कहा कि कुमार पांच जनवरी से बिहार में अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई को यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश को एकजुट करने के अपने घोषित उद्देश्य में यह कार्यक्रम सफल होगा।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments