scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी पावर ने डीबी पावर का अधिग्रहण पूरा करने की समयसीमा 15 जनवरी तक बढ़ाई

अडाणी पावर ने डीबी पावर का अधिग्रहण पूरा करने की समयसीमा 15 जनवरी तक बढ़ाई

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (भाषा) अडानी पावर ने शनिवार को कहा कि डीबी पावर लिमिटेड की ताप बिजली संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए 7,017 करोड़ रुपये के सौदे को पूरा करने की समयसीमा 15 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी गई है।

इससे पहले कंपनी ने सौदा पूरा करने की समयसीमा को एक महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2022 तक कर दिया था।

शेयर बाजार बीएसई को दी गई सूचना के मुताबिक, ‘‘प्रस्तावित सौदे के पक्ष पारस्परिक रूप से 15 जनवरी, 2023 तक लंबी रोक तारीख को आगे बढ़ाने/पूरा करने के लिए सहमत हुए हैं।’’

इससे पूर्व इस साल अगस्त में, अडानी पावर ने शेयर बाजार को सूचित किया था कि वह डीबी पावर लिमिटेड (डीबी पावर) का अधिग्रहण करने के लिए सहमत हो गया है, जिसके पास छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 2 गुणा 600 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र का स्वामित्व है।

डीबी पावर के पास अपनी क्षमता के 923.5 मेगावाट के लिए लंबे और मध्यम अवधि के बिजली खरीद समझौते हैं। कंपनी का कोल इंडिया लिमिटेड के साथ ईंधन आपूर्ति का समझौता है, और अपनी सुविधाओं को लाभप्रद रूप से संचालित कर रहा है।

भाषा आशीष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments