scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलनेगी, चंदेला ने हिमाचल के खिलाफ उत्तराखंड को जीत दिलायी

नेगी, चंदेला ने हिमाचल के खिलाफ उत्तराखंड को जीत दिलायी

Text Size:

देहरादून, 30 दिसंबर (भाषा) तेज गेंदबाज अभय नेगी के चार विकेट और कुणाल चंदेला (नाबाद 59) की अर्धशतकीय पारी के दम पर उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के मैच में शुक्रवार को चौथे और आखिरी दिन यहां हिमाचल प्रदेश को पांच विकेट से शिकस्त दी।

हिमाचल ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में चार विकेट पर 327 रन से की लेकिन पूरी पारी 391 रन पर सिमट गयी। नेगी ने इस दौरान आकाश वशिष्ठ (111) और कप्तान ऋषि धवन (71) के बीच पांचवें विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी को तोड़ा। इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम की पारी लड़खड़ा गयी। नेगी ने दिन के छह में चार विकेट झटके। उन्होंने 11 ओवर में 54 रन खर्च किये।

उत्तराखंड ने इसके बाद 28.5 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान चंदेला ने 81 गेंद में 10 चौके की मदद से नाबाद 59 रन बनाये।

कटक में हरियाणा और ओडिशा का मैच बराबरी पर छूटा तो वही वडोदरा में बड़ौदा ने उत्तर प्रदेश को चार विकेट से हराया। बड़ौदा ने शाश्वत रावत की 68 रन की पारी के दम पर जीत के लिए मिले 189 रन के लक्ष्य को 47.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर हासिल किया।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments