नयी दिल्ली, 30 दिसंबर ( भाषा ) दो सौ से अधिक कानूनी मामलों से जूझ रहे भारतीय ओलंपिक संघ के नये पदाधिकारियों ने अदालती मसलों से पेशेवर ढंग से निपटने के लिये विधि टीम बनाई है ।
कानूनी मामलों के कारण आईओए के रोजमर्रा के काम पर असर पड़ रहा है ।
आईओए ने एक बयान में कहा कि मौजूदा ‘आडिटर्स’ ‘मेसर्स दिनेश मेहता एंड कंपनी’ की सेवायें 2022 . 23 वित्त वर्ष के लिये भी लेने का फैसला किया गया है ।
पी टी उषा की अध्यक्षता वाले आईओए के पदाधिकारी राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के साथ सुचारू कामकाज चाहते हैं । आईओए ने एक बयान में कहा ,‘‘ आईओए और एनएसएफ के बीच बैठक जल्दी ही बुलाई जायेगी और महासंघों के प्रस्ताव और सुझाव सुने जायेंगे।’’
आईओए ने सभी एनएसएफ को अगले साल मार्च तक अपने खातों का हिसाब करने के लिये कहा है। संगठन में पेशेवरपन लाने के लिये आईओए ने एक सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ।
तब तक आईओए के नये संयुक्त सचिव कल्याण चौबे सीईओ का काम करेंगे ।
भाषा मोना आनन्द आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
