नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 125 रुपये की गिरावट के साथ 12,710 रुपये प्रति पांच क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अगले साल के जनवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 125 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,710 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। इसमें 27,905 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
