scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकोहरे से प्रभावित उड़ानों के यात्रियों के लिए एयर इंडिया की नई पहल

कोहरे से प्रभावित उड़ानों के यात्रियों के लिए एयर इंडिया की नई पहल

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) उड़ानों के संचालन पर कोहरे का असर कम करने के लिए एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि वह अपनी तरफ से सक्रियता दिखाते हुए यात्रियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें अपनी प्रभावित उड़ानों को बिना किसी शुल्क के पुनर्निर्धारित करने या रद्द करने का विकल्प देगी।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने यात्रियों पर कोहरे के कारण व्यवधान के प्रभाव को कम करने के लिए ‘फॉगकेयर’ पहल शुरू की है। यह शुरुआत में दिल्ली हवाईअड्डे से आने और जाने वाली उड़ानों के लिए होगी।

यह पहल उन यात्रियों तक सक्रिय तौर पर पहुंचने के लिए है जिनकी उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और कोहरे के दौरान उनके रद्द होने की आशंका है। ऐसे यात्री तय कर सकते हैं कि हवाई अड्डे की यात्रा करनी है या नहीं और लंबी प्रतीक्षा की असुविधा से बचना चाहते हैं या नहीं।

उनके पास बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपनी प्रभावित उड़ानों को पुनर्निर्धारित या रद्द करने का भी विकल्प होगा।

एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस प्रयास से हवाईअड्डों पर भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी। एयर इंडिया ने कहा, ‘‘प्रभावित उड़ानों के यात्रियों को ई-मेल, कॉल और एसएमएस भेजे जाएंगे, जिससे उन्हें कोहरे से संबंधित व्यवधानों के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के आसान विकल्प मिलेंगे।’’

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments