scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतवाधवानी एआई को कृषि समाधान के लिए गूगल से मिला 10 लाख डॉलर का अनुदान

वाधवानी एआई को कृषि समाधान के लिए गूगल से मिला 10 लाख डॉलर का अनुदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) वाधवानी इंस्टीट्यूट फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को ‘गूगल डॉट ओआरजी’ से 10 लाख डॉलर का अनुदान मिला है।

एक बयान में कहा गया है कि वाधवानी एआई इस अनुदान राशि का इस्तेमाल कृषि क्षेत्र में एआई (कृत्रिम मेधा) आधारित समाधानों के निर्माण के लिए करेगी। ये समाधान किसानों को समय पर स्थानीय और सटीक मौसम संबंधी जानकारी देने के साथ ही फसल और अन्य कृषि संबंधी जानकारी हासिल करने में मदद करेंगे।

गैर-लाभकारी संस्थान वाधवानी एआई को कॉटनएस एआई आधारित कीट प्रबंधन समाधान तैयार करने के लिए भी 2019 में गूगल से 20 लाख डॉलर का अनुदान मिला था।

गूगल रिसर्च इंडिया के अनुसंधान निदेशक मनीष गुप्ता ने कहा, ”भारत की लगभग आधी आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां तकनीकी प्रगति से व्यापक लाभ हो सकता है।”

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments