scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएम3एम इंडिया ने पानीपत में आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 350 एकड़ जमीन खरीदी

एम3एम इंडिया ने पानीपत में आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 350 एकड़ जमीन खरीदी

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी एम3एम इंडिया ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत में आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 1500 करोड़ रुपये में 350 एकड़ जमीन खरीदने की घोषणा की।

कंपनी इस परियोजना को विकसित करने के लिए 1200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश भी करेगी।

गुरुग्राम स्थित एम3एम इंडिया के प्रवर्तक पंकज बंसल ने कहा कि कंपनी इस नगर परियोजना को विकसित करने के लिए भूमि और निर्माण लागत समेत कुल 2,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा इसे 5,000 करोड़ रुपये की बिक्री राजस्व की उम्मीद है।

बंसल ने संवाददाताओं से कहा, ”हमने पिछले महीने नोएडा के बाजार में प्रवेश किया और अब हमने एम्बिएंस ग्रुप से पानीपत में 350 एकड़ जमीन खरीदी है। यह अखिल भारतीय कंपनी बनने की दिशा में हमारा पहला कदम है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी ने एंबिएंस ग्रुप और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया है।

कंपनी की इस नगर परियोजना को अगले साल फरवरी में पेश करने की योजना है और अगले 18-24 महीनों में इसे पूरा करने की उम्मीद है।

भाषा

रिया अजय पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments