scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए विस्फोट में 13 लोग घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए विस्फोट में 13 लोग घायल

Text Size:

कराची, 19 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले के एक बाजार में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 13 लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्फोटक बाजार में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर रखा था और रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया।

अधिकारी ने कहा, “चूंकि रात का समय था, इसलिए आसपास कम लोग थे और ज्यादातर दुकानें बंद थीं, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।”

उन्होंने कहा, “पुलिस इलाके में पहुंच गई है और घेराबंदी कर दी है।”

घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments