scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में में तीन लोगों की मौत

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में में तीन लोगों की मौत

Text Size:

पेशावर, 19 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरानशाह में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में एक सैनिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली जिले के मीरानशाह इलाके में थॉल पुल पर एक आत्मघाती हमलावर सेना के वाहन से जा टकराया।

सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि आत्मघाती हमले में नायक रैंक के 33 वर्षीय कर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments