scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशझारखंड : सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, आठ घायल

झारखंड : सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, आठ घायल

Text Size:

खूंटी (झारखंड), 19 दिसंबर (भाषा) झारखंड के खूंटी जिले में सोमवार शाम एक मोटरसाइकिल और एक ऑटोरिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर खूंटी इलाके में चाईबासा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

खूंटी थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मोटरसाइकिल सवार बहुत तेज गति से चल रहा था और वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक ऑटोरिक्शा के शीशे में जा घुसा।’’

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार, ऑटोरिक्शा चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments