scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशधनशोधन मामले में एनएससीएन-आईएम के नेता मुइवा के करीबी और अन्य तलब

धनशोधन मामले में एनएससीएन-आईएम के नेता मुइवा के करीबी और अन्य तलब

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) नगालैंड में विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने एनएससीएन-आईएम के शीर्ष नेता टी. मुइवा के एक करीबी और अन्य को नोटिस जारी कर (अदालत में) पेश होने के लिए कहा है।

अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद ये नोटिस जारी किए हैं।

ईडी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि “नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-इसाक मुइवा (एनएससीएन-आईएम) धड़े द्वारा चलाए जा रहे एक जबरन वसूली रैकेट” से जुड़े एक मामले में अभियोजन की शिकायत में स्वयंभू कर्नल और एनएससीएन-आईएम के कोषाध्यक्ष रायलुंग एनसारंगबे उर्फ पेला न्सा जेमे और उसकी पत्नी रुथ चावंग को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है।

दीमापुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने ईडी द्वारा हाल ही में आरोपियों के खिलाफ दायर की गई अभियोजन की शिकायत का संज्ञान लिया है, और आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments