scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोरबी पुल हादसे का जिक्र कर मीडिया पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोरबी पुल हादसे का जिक्र कर मीडिया पर निशाना साधा

Text Size:

पटना, 16 दिसंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में गुजरात के मोरबी पुल के ढहने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भाजपा का शासन नहीं है, उनका मीडिया में अनुचित चित्रण किया गया।

भाकपा विधायक सत्येंद्र यादव की उस दलील पर सदन में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपत्ति जताई, जिसमें कहा गया था कि सरकार शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को आर्थिक मुआवजा देने पर विचार करे।

कुमार ने इसे खारिज करते हुए कहा कि यह मद्यपान की बुराई का समर्थन करने जैसा होगा और मद्यनिषेध कानून की भावना के खिलाफ होगा।

सारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत को लेकर भाजपा विधायकों द्वारा सदन के भीतर किए गए हंगामे से नाराज नीतीश ने कहा, ‘‘इतना बड़ा पुल ढहने की घटना हुई। यह अगले दिन अखबारों में आया और फिर सब चुप हो गए।’’

बिहार के मुख्यमंत्री का इशारा अक्टूबर के अंत में गुजरात में एक पुल के ढहने का था, जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

भाषा अनवर

शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments