scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलमुंबई सिटी ने ईस्ट बंगाल को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया

मुंबई सिटी ने ईस्ट बंगाल को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया

Text Size:

कोलकाता, 16 दिसंबर (भाषा) लालेंगमाविया राल्ते के दो गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में ईस्ट बंगाल को 3-0 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

लालेंगमाविया (26वें, 59वें) ने दो गोल दागे जबकि ग्रेग स्टीवर्ट (50वें) ने एक गोल किया जिस से मुंबई सिटी आसान जीत दर्ज करने में सफल रहा।

इस जीत से मुंबई सिटी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। वह हैदराबाद एफसी से दो अंक आगे है। ईस्ट बंगाल के आठ मैचों में नौ अंक है और वह आठवें स्थान पर बना हुआ है।

मुंबई सिटी का अगला मुकाबला 25 दिसंबर को चेन्नईयन एफसी से जबकि ईस्ट बंगाल का 30 दिसंबर को बेंगलुरू एफसी से होगा।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments