दंतेवाड़ा, 16 दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने भाषा को बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने जयराम कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी।
सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बृहस्पतिवार रात संदिग्ध नक्सलियों का दल कश्यप के गांव पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया और शुक्रवार दोपहर बाद उसका शव बरामद किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शव के करीब से एक पर्चा भी बरामद किया है, जिसमें नक्सलियों ने जयराम कश्यप पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कश्यप पुलिस का मुखबिर नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं संजीव संजीव शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
