scorecardresearch
Friday, 30 January, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत में कोविड राहत कार्यों के लिए गैप वन को कॉरपोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार

भारत में कोविड राहत कार्यों के लिए गैप वन को कॉरपोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार

Text Size:

वाशिंगटन, 10 दिसंबर (भाषा) अमेरिका ने गारमेंट विनिर्माता गैप वन को भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान राहत कार्यों के लिए कॉरपोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया है।

अमेरिका के आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा और पर्यावरण मंत्रालय के अवर सचिव जोस डब्ल्यू फर्नांडीज ने शुक्रवार को विदेश विभाग में आयोजित एक कार्यक्रम में गैप वन को यह पुरस्कार दिया।

गैप वन को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान भारत में श्रम प्रतिनिधियों के साथ जुड़कर करीब चार लाख परिधान श्रमिकों को छह करोड़ डॉलर से अधिक की आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए दिया गया। यह आर्थिक सहायता लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों को वेतन की भरपाई के लिए दी गई।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments