scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशसीबीआई ने टीआरएस नेता के. कविता को पूछताछ के लिए 11 दिसंबर को तलब किया

सीबीआई ने टीआरएस नेता के. कविता को पूछताछ के लिए 11 दिसंबर को तलब किया

Text Size:

नयी दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने टीआरएस की विधान पार्षद के. कविता को 11 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई ने कविता को नोटिस जारी कर उन्हें हैदराबाद स्थित कार्यालय में तलब किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ऐसा प्रतीत होता है कि एजेंसी ने 11 से 15 दिसंबर के बीच किसी भी तारीख पर पूछताछ के कविता के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। के. कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव की बेटी हैं।

केन्द्रीय एजेंसी द्वारा दो दिसंबर को जारी पहले नोटिस के जवाब में कविता ने कहा था कि उन्होंने प्राथमिकी की प्रति को पढ़ा है और वेबसाइट पर उपलब्ध शिकायत को भी देखा है लेकिन उनका नाम कहीं भी किसी भी रूप में नजर नहीं आया।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments