scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलपुणेरी पलटन की दबंग दिल्ली पर रोमांचक जीत, तमिल थलाइवाज ने तेलुगु टाइटंस को रौंदा

पुणेरी पलटन की दबंग दिल्ली पर रोमांचक जीत, तमिल थलाइवाज ने तेलुगु टाइटंस को रौंदा

Text Size:

हैदराबाद, तीन दिसंबर (भाषा) आकाश शिंदे और पंकज मोहित के शानदार खेल के दम पर पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मुकाबले में शनिवार को यहां दबंग दिल्ली को 47-44 से शिकस्त दी।

दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने 16 जबकि आसू मलिक ने नौ अंक जुटाए लेकिन उनकी टीम आखिरी क्षणों में पुणे को पछाड़ने में विफल रही।

मैच के पहले हाफ में पुणेरी पलटन 22-21 से आगे थी और टीम ने दूसरे हाफ में दिल्ली के 23 के मुकाबले 25 अंक बनाकर जीत दर्ज की।

दक्षिण भारत की टीमों के मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने 52-24 के बड़े अंतर से हराया। तमिल थलाइवाज के जीत के नायक अजिंक्य पवार रहे। पवार ने 22 रेड में 20 अंक जुटाये। टीम के लिए नरेंद्र ने 10 अंक बनाये।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments