scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलअहलावत इंडोनेशिया मास्टर्स गोल्फ में संयुक्त तीसरे स्थान पर

अहलावत इंडोनेशिया मास्टर्स गोल्फ में संयुक्त तीसरे स्थान पर

Text Size:

जकार्ता, तीन दिसंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर वीर अहलावत बीएनआई इंडोनेशिया मास्टर्स में शनिवार को यहां तीसरे दिन के खेल के बाद 12 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान साथ खिताब की दौड़ में बने हुए है।

तीसरे दौर में 12 होल के खेल में उन्होंने तीन अंडर का स्कोर किया है जिससे उनका कुल स्कोर 12 अंडर का हो गया। वह तालिका में शीर्ष पर काबिज थाईलैंड के सारिस सुवान्नारूत से तीन शॉट पीछे है। सुवानन्नारूत ने 14 होल के खेल पूरा करने के 15-अंडर का स्कोर बनाया है।

करणदीप कोचर और अनिर्बान लाहिड़ी नौ अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर है। कोचर ने इस दौर में 17 होल के बाद चार अंडर जबकि लाहिड़ी ने 16 होल के बाद एक अंडर का स्कोर बनाया।

अन्य भारतीयों में गगनजीत भुल्लर संयुक्त 18वें, अजीतेश संधू संयुक्त 24वें, हनी बैसोया संयुक्त 30वें , उदयान माने संयुक्त 40वें और एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 43वें स्थान पर है।

एसएसपी चौरसिया, एम धर्मा, खालिन जोशी और अमन राज कट से जगह बनाने से चूक गए।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments