scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसॉफ्टबैंक ने पेटीएम में 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,631 करोड़ रुपये में बेची

सॉफ्टबैंक ने पेटीएम में 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,631 करोड़ रुपये में बेची

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) सॉफ्टबैंक ने पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार सौदे के जरिये 1,631 करोड़ रुपये में बेच दी है।

इससे पहले इसी महीने पेटीएम में निवेश करने वाले निर्गम-पूर्व निवेशकों के लिए लॉक-इन की अवधि समाप्त हो गई थी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर बृहस्पतिवार को उपलब्ध थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार, एवीएफ इंडिया होल्डिंग्स (केमैन) ने 2,93,50,000 शेयर या कंपनी में 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है।

एवीएफ इंडिया होल्डिंग्स (केमैन) लि. सॉफ्टबैंक की अनुषंगी है। इन शेयरों को 555.67 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया।

भाषा अजय अजय पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments