scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलबंगाल वारियर्स की गुजरात जॉइंट्स पर बड़ी जीत

बंगाल वारियर्स की गुजरात जॉइंट्स पर बड़ी जीत

Text Size:

पुणे, 12 नवंबर (भाषा) बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में शनिवार को यहां प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए गुजरात जॉइंट्स को 46-27 से हराया।

वारियर्स की तरफ से मनिंदर सिंह ने 12 और श्रीकांत जाधव ने 10 अंक बनाए। शुरू में दोनों टीम ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन वारियर्स ने जल्द ही बढ़त हासिल की।

गुजरात ने हालांकि अच्छी वापसी की और मध्यांतर तक उसे मामूली बढ़त भी हासिल थी लेकिन वारियर्स ने इसके बाद शानदार खेल दिखाया तथा 29वें मिनट में ऑल आउट करने से उसने 27-20 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी।

इसके बाद वारियर्स ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बड़ी जीत हासिल की।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments