scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलपटना पाइरेट्स की यू मुंबा पर संघर्षपूर्ण जीत

पटना पाइरेट्स की यू मुंबा पर संघर्षपूर्ण जीत

Text Size:

पुणे, चार नवंबर (भाषा) सचिन के शानदार प्रदर्शन से पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में शुक्रवार को यहां यू मुंबा को 34-31 के करीबी अंतर से पराजित किया।

पहले हाफ में यू मुंबा का दबदबा रहा लेकिन पटना ने सचिन के शानदार प्रयास से दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की। सचिन ने मैच में कुल मिलाकर 12 अंक बनाए।

यू मुंबा 15 मिनट के खेल के बाद 10-8 और मध्यांतर तक 18-13 से आगे था लेकिन वह दूसरे हाफ में अपनी इस लय को बरकरार नहीं रख पाया।

सचिन के शानदार प्रयास से पटना पाइरेट्स ने पहले इसको 20-20 से बराबर किया और फिर बढ़त बनाई, जिसे उसने आखिर तक कायम रखा।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments