scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेलशिव थापा एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में

शिव थापा एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में

Text Size:

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) पांच बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता शिव थापा ने शुक्रवार को मंगोलिया के बिम्बातसोगत तुगुलदूर पर 3-2 की जीत से जोर्डन के अम्मान में चल रही एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

थापा (63.5 किग्रा) और तुगुलदूर के बीच मुकाबला बराबरी का रहा जिसमें दोनों ने शुरूआत में आक्रामकता दिखायी और एक दूसरे पर कई दमदार मुक्के जड़े।

अंत में भारतीय मुक्केबाज का अनुभव काम आया और उनकी चुस्ती फुर्ती ने उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी को विभाजित फैसले में हराने में मदद की।

थापा का सामना अब क्वार्टरफाइनल में हैदारा अलासाली और मिंसू चोई के बीच मुकाबले के विजेता से होगा।

शुक्रवार को अनंत चोपाडे (54 किग्रा) और इताश खान (60 किग्रा) भी रिंग में उतरेंगे।

सात महिला मुक्केबाज शनिवार को अपना क्वार्टरफाइनल चरण से अभियान शुरू करेंगी जिसमें तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भी शामिल हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments