scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमखेलयरवदा जेल के कैदियों ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य जीता

यरवदा जेल के कैदियों ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) पुणे की यरवदा जेल की एक शतरंज टीम ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हाल ही में विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) द्वारा कैदियों के लिए आयोजित अंतर महाद्वीपीय ‘आजादी के लिए शतरंज’ ऑनलाइन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

यह पहला अवसर था जबकि भारतीय कैदियों की टीम ने किसी टूर्नामेंट में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 46 देशों की 86 टीमों ने हिस्सा लिया था ।

इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम को भारतीय तेल निगम (आईओसी ) की ‘‘परिवर्तन जेल से लेकर गौरव तक’’ पहल के तहत तैयार किया गया था। आईओसी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments