scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमखेलकैम्फर के शानदार प्रदर्शन से आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को हराया

कैम्फर के शानदार प्रदर्शन से आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को हराया

Text Size:

होबार्ट, 19 अक्टूबर ( भाषा ) कुर्टिस कैम्फर के अर्धशतक की मदद से आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराकर टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी हैं ।

कैम्फर ने जीत के लिये 177 रन के लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड को संकट से निकाला और एक ओवर बाकी रहते जीत दिलाई ।

पहले मैच में आयरलैंड को जिम्बाब्वे ने 31 रन से हराया था । एक समय पर उसका स्कोर 10वें ओवर में चार विकेट पर 61 रन था लेकिन इसके बाद कैम्फर ( नाबाद 72 ) और जॉर्ज डॉकरेल ( नाबाद 39 ) ने पांचवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 119 रन जोड़े ।

कैम्फर ने 32 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाये जबकि डॉकरेल ने चार चौके और एक छक्का लगाया । लोरकान टकर ने 20, कप्तान एंडी बालबर्नी ने 14 और हैरी टेक्टर ने 14 रन बनाये ।

कैम्फर ने इससे पहले नौ रन देकर दो विकेट लिये थे ।

इससे पहले माइकल जोंस के पहले टी20 अर्धशतक की मदद से स्कॉटलैंड ने पांच विकेट पर 176 रन बनाये । जोंस ने 55 गेंद में 86 रन बनाये ।

कप्तान रिची बैरिंगटन (37), मैथ्यू क्रॉस (28) और माइकल लीस्क ( नाबाद 17) ने भी उपयोगी पारियां खेली ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments