scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलथिगाला ने दिन का सर्वश्रेष्ठ 63 का कार्ड खेला, संयुक्त आठवें स्थान पर

थिगाला ने दिन का सर्वश्रेष्ठ 63 का कार्ड खेला, संयुक्त आठवें स्थान पर

Text Size:

इंजाई सिटी (जापान), 15 अक्टूबर (भाषा) भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर साहित थिगाला ने यहां जोजो चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में सात अंडर 63 से दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त आठवें स्थान पर चल रहे हैं।

थिगाला ने पहले नौ होल में कोई बोगी नहीं की जिससे वह सात अंडर 29 के अच्छे स्कोर पर चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने दो बर्डी लगायी, पर पार-4 पर डबल बोगी कर बैठे जिसमें गेंद पानी में चली गयी, इससे वह दूसरे नौ होल में इवन पार रहे और उनका दिन का कार्ड सात अंडर 63 रहा।

पहले दो दिन उन्होंने 71 और 67 के कार्ड खेले थे। अब उनका कुल स्कोर नौ अंडर 201 का है जिससे वह शीर्ष 10 में चल रहे हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments