बेंगलुरू, 10 अक्टूबर (भाषा) रेडर गुमान सिंह और जय भगवान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यू मुंबा ने सोमवार को यहां श्रीकांतीर्वा इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग के नौवें सत्र के 10वें मैच में यूपी योद्धास को 30-23 से हराया।
मुकाबले में जय भगवान ने छह जबकि गुमान ने पांच अंक जुटाए।
जय भगवान और गुमान ने यू मुंबा को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए सातवें मिनट में ही 5-2 से बढ़त दिला दी।
मध्यांतर तक यू मुंबा ने 14-9 की मजबूत बढ़त बना ली थी जिसके बाद टीम को जीत दर्ज करने में अधिक परेशानी नहीं हुई।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
