scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलजीव मिल्खा सिंह जापान सीनियर पीजीए में संयुक्त 18वें स्थान पर रहे

जीव मिल्खा सिंह जापान सीनियर पीजीए में संयुक्त 18वें स्थान पर रहे

Text Size:

इबारकी (जापान) नौ अक्टूबर (भाषा) जीव मिल्खा सिंह ने रविवार को यहां 61वें जापान पीजीए सीनियर चैंपियनशिप समिट कप गोल्फ के आखिरी दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 18वां स्थान हासिल किया।

भारतीय खिलाड़ी ने चार दौर में 72-73-73-71 के कार्ड के साथ कुल एक ओवर 289 का स्कोर बनाया।

उन्होंने लगातार दूसरे टूर्नामेंट में संयुक्त 18वां स्थान हासिल किया है। वह पिछले महीने जापान सीनियर ओपन में भी संयुक्त 18वें स्थान पर थे।

सीनियर (50 साल से अधिक) वर्ग में जीव का यह पहला सत्र है। वह इस दौरान जापान में सात टूर्नामेंट में एक बार शीर्ष 10 और तीन बार शीर्ष 20 में रहे हैं।

  भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments