scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलकोस्टा के गोल से बेंगलुरू ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराया

कोस्टा के गोल से बेंगलुरू ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराया

Text Size:

बेंगलुरू, आठ अक्टूबर (भाषा) एलन कोस्टा के आखिरी मिनटों में किये गये गोल के दम पर बेंगलुरू एफसी ने शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा सत्र में अपने अभियान का आगाज नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया।

दिग्गज सुनील छेत्री की अगुवाई वाली टीम के लिए 87वें मिनट में ब्राजील के कोस्टा ने जेवियर हर्नांडेज कॉर्नर को हेडर की मदद से गोल में बदला।

हर्नांडेज फिजी के अनुभवी स्ट्राइकर रॉय कृष्णा के विकल्प के रूप में मैदान पर उतरे थे।

बेंगलुरू को मैच के 78वें मिनट में गोल करने का मौका मिला था लेकिन भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उदंत सिंह का नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के पेनल्टी बॉक्स के किनारे से लगाया गया किक गोल के क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments