scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलशुभंकर इटली ओपन गोल्फ में कट हासिल करने से चूके

शुभंकर इटली ओपन गोल्फ में कट हासिल करने से चूके

Text Size:

रोम, 17 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने इटली ओपन के दूसरे दौर के आखिरी नौ होल में चार बर्डी के साथ शानदार वापसी करते हुए एक अंडर 70 का स्कोर किया लेकिन पहले दौर के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण वह कट में जगह बनाने से चूक गये।

पहले दौर में चार ओवर 75 का निराशाजनक कार्ड खेलने के बाद दूसरे दौर के शुरुआती नौ होल के खेल के बाद उनका स्कोर तीन ओवर का था।

खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी रोके जाने से पहले रोरी मैक्लरॉय 18वें होल में बर्डी लगाकर 66 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये। उन्होंने इस दौर में 66 का स्कोर किया जबकि उनका कुल स्कोर नौ अंडर का है। वह पहले दौर के बाद शीर्ष पर रहे मैट फिट्जपैट्रिक पर एक शॉट की बढ़त बनाए हुए है।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments