scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलअदिति पोर्टलैंड क्लासिक में संयुक्त 26वें स्थान पर खिसकी

अदिति पोर्टलैंड क्लासिक में संयुक्त 26वें स्थान पर खिसकी

Text Size:

पोर्टलैंड (ओहियो), 17 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने एलपीजीए टूर के अमेजिंगक्रे पोर्टलैंड क्लासिक के दूसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 26वें स्थान पर खिसक गई।

यह भारतीय खिलाड़ी पहले दौर के बाद संयुक्त 13वें स्थान पर थी लेकिन अब वह संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही एस्थर हेन्सलेइट (70-64) और लिलिया वू (68-66) से छह शॉट पीछे है।

दसवें होल से शुरुआत करने वाली अदिति ने इस पहले होल में ही शॉट गंवाया लेकिन इसके बाद उन्होंने 12वें और 13वें होल में बर्डी बनाई।

उन्होंने बाद में सातवें होल में बर्डी की लेकिन दिन का समापन नौवें होल में बोगी से किया।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments