scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलहैदराबाद के आत्मघाती गोल से बेंगलुरु एफसी डूरेड कप के फाइनल में

हैदराबाद के आत्मघाती गोल से बेंगलुरु एफसी डूरेड कप के फाइनल में

Text Size:

कोलकाता, 15 सितंबर (भाषा) स्पेन के डिफेंडर ओदेई ओनाइंडिया जबाला के आत्मघाती गोल से बेंगलुरु एफसी ने डूरंड कप सेमीफाइनल में गुरुवार को यहां हैदराबाद एफसी को शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

इस मैच में दोनों टीमों के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिली लेकिन मैच के 31वें मिनट में जबाला  का आत्मघाती गोल दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर साबित हुआ।

मैच के पहले हाफ के आखिर में बेंगलुरु के पास बढ़त दोगुना करने का मौका था लेकिन उनके दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री गोल करने से चूक गये।

दूसरे हाफ में हैदराबाद के नाइजीरिया के खिलाड़ी बर्थोलोमेव ओग्बेचे को दो बार टीम को बराबरी दिलाने का मौका मिला लेकिन दोनों मौको पर वह चूक गये।

बेंगलुरु एफसी के सामने 18 सितंबर को खेले जाने वाले फाइनल में मुंबई सिटी एफसी की चुनौती होगी।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments