scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलकाउंटी में पदार्पण पर पांच विकेट लिए सिराज ने

काउंटी में पदार्पण पर पांच विकेट लिए सिराज ने

Text Size:

बर्मिंघम, 13 सितंबर (भाषा) भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मंगलवार को काउंटी क्रिकेट में अपने पदार्पण मैच में पांच विकेट लिए।

सिराज ने वारविकशर की तरफ से 24 ओवरों में 82 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे उनकी टीम ने डिवीजन एक मैच के दूसरे दिन समरसेट को 219 रन पर आउट किया।

सिराज के विकेटों में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक, जॉर्ज बार्टलेट, जेम्स रेव, लुईस ग्रेगरी और जोश डेवी शामिल थे।

सिराज ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत को शुरुआती चार मैचों में 2-1 से बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच इस साल जुलाई में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज करके श्रृंखला बराबर की।

वारविकशर की तरफ से खेल रहे भारतीय स्पिनर जयंत यादव ने 14 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments