scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलश्रीलंकाई टीम एशिया कप जीत का जश्न डबल डेकर बस में सवारी कर प्रशंसकों के बीच मनायेगी

श्रीलंकाई टीम एशिया कप जीत का जश्न डबल डेकर बस में सवारी कर प्रशंसकों के बीच मनायेगी

Text Size:

कोलंबो, 12 सितंबर (भाषा) एशिया कप की चैम्पियन बनीं श्रीलंका की क्रिकेट टीम के सदस्य डबल डेकर बस में यात्रा कर प्रशंसकों के बीच इस जीत का जश्न मनायेंगे।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की और फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार यह खिताब जीता। टीम ने इस जीत से आर्थिक संकट से जूझ रहे देश के लोगों को खुशी का मौका प्रदान किया।

अधिकारियों ने यहां बताया कि दासुन शनाका की अगुवाई वाली टीम मंगलवार सुबह पांच बजे पहुंचेगी और उनका स्वागत श्रीलंका क्रिकेट और खेल मंत्रालय के अधिकारी यहां भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करेंगे।

उन्होंने बताया कि टीम सुबह 6.30 बजे विजय परेड में भाग लेगी और कोलंबो से काटुनायके तक डबल डेकर बस यात्रा करेगी और प्रशंसकों से बातचीत करेगी।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments