scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमखेलचोट से वापसी कर रही बूचार्ड ने चेन्नई ओपन में जुगर को हराया

चोट से वापसी कर रही बूचार्ड ने चेन्नई ओपन में जुगर को हराया

Text Size:

चेन्नई, 12 सितंबर (भाषा) चोट के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रही विश्व रैंकिंग की पांचवें नंबर की पूर्व खिलाड़ी यूजिनी बूचार्ड ने सोमवार को यहां स्विट्जरलैंड की जोआन जुगर पर जीत के साथ चेन्नई ओपन डब्ल्यूटीए 250 टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

कनाडा की खिलाड़ी ने पहले दौर के इस मुकाबले को 7-5, 6-2 से अपने नाम किया।

विम्बलडन उपविजेता (2014) रही बुचार्ड ने डब्ल्यूटीए स्पर्धा में मार्च 2021 के बाद पहली जीत दर्ज की है।

अन्य मैचों में पोलैंड की कटारजिना कावा ने ऑस्ट्रेलिया की एस्ट्रा शर्मा को 6-4, 6-3 से और सातवीं वरीयता प्राप्त रेबेका मैरिनो (कनाडा) ने अन्ना ब्लिंकोवा (रूस) को 7-5, 6-2 से हराया।

जापान के नाओ हिबिनो ने क्वालीफायर खिलाड़ियों के मुकाबले में जाना फेट (क्रोएशिया) को 6-0, 6-4 से पराजित कर अंतिम 16 के दौर में प्रवेश किया।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments