scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमखेलराजस्थान यूनाईटेड एफसी ने डूरंड कप क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

राजस्थान यूनाईटेड एफसी ने डूरंड कप क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

Text Size:

कोलकाता, पांच सितंबर (भाषा) राजस्थान यूनाईटेड एफसी ने सोमवार को यहां भारतीय नौसेना की फुटबॉल टीम को 2-0 से हराकर डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

राजस्थान यूनाईटेड के लिए यूसेफ आतरिस और सर्जियो बारबोजा ने दूसरे हाफ में गोल दागे।

इस जीत से राजस्थान यूनाईटेड की टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रही।

मुंबई एफसी की टीम ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

एटीके मोहन बागान के भी शीर्ष दो टीम के समान सात अंक रहे लेकिन राजस्थान की टीम के खिलाफ शिकस्त के कारण वह प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments