scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमखेलवाणी ने फिनलैंड में अलैंड्स लेडीज ओपन में संयुक्त छठे स्थान पर

वाणी ने फिनलैंड में अलैंड्स लेडीज ओपन में संयुक्त छठे स्थान पर

Text Size:

अलैंड्स (फिनलैंड), एक सितंबर (भाषा) भारत की वाणी कपूर ने डबल ईगल (एक होल में चार ओवर का स्कोर) लगाने के बाद शानदार वापसी करते हुए अलैड्स 100 लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार वापसी की और  पार 72 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर पहुंच गयी।

उन्होंने पार चार के 13वें होल को आठ शॉट में पूरा किया और सातवें और 13वें होल में बोगी कर बैठी। वाणी ने हालांकि छह बर्डी लगाकर शानदार वापसी की और गुरुवार को पहले दिन पार स्कोर बनाने में सफल रही।

अन्य भारतीयों में दीक्षा डागर ( 17वें होल के बाद एक ओवर) संयुक्त 20वें, रिद्धिमा दिलावरी दो ओवर 74) संयुक्त 32वें, त्वेसा मलिक (तीन ओवर ) संयुक्त 44वें, नेहा त्रिपाठी (17 होल के बाद आठ ओवर) संयुक्त 99वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments