scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमखेलडूरंड कप: जमशेदपुर एफसी ने भारतीय वायुसेना को 2-1 से हराया

डूरंड कप: जमशेदपुर एफसी ने भारतीय वायुसेना को 2-1 से हराया

Text Size:

कोलकाता, एक सितंबर (भाषा) जमशेदपुर एफसी ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान का सकारात्मक अंत करते हुए गुरुवार को यहां किशोर भारती क्रीड़ांगन में ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में भारतीय वायुसेना को 2-1 से हराया।

जमशेदपुर एफसी की ओर से पीयूष ताखुड़ी (26वें मिनट) और रुआतमाविया (84वें मिनट) ने गोल दागे। टीम चार मैच में छह अंक के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही और नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई।

भारतीय वायुसेना के लिए एकमात्र गोल सोमा ने 39वें मिनट में किया। टीम चार मैच में चार हार के साथ अंतिम स्थान पर रही।

भाषा

सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments