scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमखेलवाणी और त्वेसा सहित चार भारतीयों ने कट में प्रवेश किया

वाणी और त्वेसा सहित चार भारतीयों ने कट में प्रवेश किया

Text Size:

स्काफ्टो (स्वीडन), 28 अगस्त (भाषा) वाणी कपूर और तीन अन्य भारतीय महिला गोल्फरों ने रविवार को यहां लेडीज यूरोपीय टूर टूर्नामेंट डिड्रिकसन्स स्काफ्टो ओपन में कट में जगह बनायी।

वाणी ने तीन अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 32वें स्थान पर चल रही हैं।

कट में जगह बनाने वाली अन्य भारतीय त्वेसा मलिक ने 69, अमनदीप द्राल ने 70 और दीक्षा डागर ने 71 का कार्ड खेला। ये तीनों संयुक्त रूप से 45वें स्थान पर चल रही हैं।

इन तीनों का कुल स्कोर दो ओवर 36 रहा और कट तीन ओवर का रहा जिसमें 72 खिलाड़ियों ने जगह बनायी।

नेहा त्रिपाठी और रिद्धिमा दिलावड़ी कट से चूक गयीं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments