scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमखेलराष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले पंजाब के 23 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया

राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले पंजाब के 23 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया

Text Size:

चंडीगढ़, 27 अगस्त (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्य के 23 खिलाड़ियों को कुल 9.30 करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जिन्होंने हाल में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों ने राज्य का सम्मान बढ़ाया है और अब राज्य सरकार पर भी इनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने की जिम्मेदारी है। ’’

पंजाब के कुल 23 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। बर्मिंघम में राज्य के खिलाड़ियों ने तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते थे।

पंजाब ने रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपये के जबकि कांस्य पदक विजेताओं को 40-40 लाख रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

इनमें भारोत्तोलक विकास ठाकुर, पुरूष हॉकी टीम के मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, गुरजांत सिंह, हार्दिक सिंह, वरूण कुमार, कृष्ण पाठक, शमशेर सिंह, जर्मनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह के अलावा महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और तानिया भाटिया शामिल हैं।

भारोत्तोलक हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह और महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर को भी नकद पुरस्कार दिये गये।

जूडो खिलाड़ी जसलीन सैनी, एथलीट नवजीत कौर ढिल्लों, साइक्लिस्ट नमन कपिल और विश्वजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments