scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमखेलदीक्षा स्वीडन में संयुक्त 36वें स्थान पर

दीक्षा स्वीडन में संयुक्त 36वें स्थान पर

Text Size:

स्काफ्टो (स्वीडन), 27 अगस्त (भाषा) भारत की दीक्षा डागर ने यहां डिड्रिक्सन्स स्काफ्टो ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में लगातार तीन बोगी की खराब शुरुआत से उबरकर पार 69 का कार्ड खेला।

डागर संयुक्त 36वें स्थान पर है जो कि इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे छह भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ है।

अमनदीप द्राल ने अपने एक ओवर 70 का स्कोर बनाया। उन्होंने तीन बोगी और दो बर्डी की तथा वह संयुक्त 46वें स्थान पर हैं। त्वेसा मलिक ने दो ओवर 71 का कार्ड बनाया और वह संयुक्त 58वें स्थान पर हैं।

वाणी कपूर और रिधिमा दिलावरी ने 72-72 का कार्ड बनाकर संयुक्त 76वां स्थान हासिल किया और कट में जगह बनाने के लिए उन्हें अगले दौर में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। नेहा त्रिपाठी ने चार ओवर 73 का कार्ड खेला।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments