scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमखेलनीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग मीट का खिताब जीता, विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई

नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग मीट का खिताब जीता, विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई

Text Size:

(तीसरे पैरे में रिकॉर्ड में सुधार के साथ)

लुसाने, 26 अगस्त (भाषा) ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया और वह डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।

इसी के साथ वह सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है। साथ ही उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

चोपड़ा (24) ने इस खिताब को हासिल करने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.08 मीटर रिपीट 89.08 मीटर दूर फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है।

वह चोट के कारण बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाए थे।

हरियाणा में पानीपत के रहने वाले चोपड़ा डायमंड लीग का कोई खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। चोपड़ा से पहले चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं।

भाषा

गोला अविनाश

अविनाश

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments