scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलयुवा लिंथोई चानाम्बाम ने ऐतिहासिक जूडो स्वर्ण पदक जीता

युवा लिंथोई चानाम्बाम ने ऐतिहासिक जूडो स्वर्ण पदक जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) भारत की लिंथोई चानाम्बाम ने बोस्निया-हर्जेगोविना के साराजेवो में विश्व कैडेट जूडो चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता जिससे वह टूर्नामेंट में किसी भी आयु वर्ग में पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गयीं।

मणिपुर की 15 साल की खिलाड़ी ने ब्राजील की बियांका रेस को पछाड़कर महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने इस युवा एथलीट की उपलब्धि की जानकारी दी।

जुलाई में लिंथोई ने बैंकाक में एशियाई कैडेट एवं जूनियर जूडो चैम्पियनशिप 2022 में 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments