scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलगुजरात जायंट्स ने चेन्नई क्विक गन्स को हराया

गुजरात जायंट्स ने चेन्नई क्विक गन्स को हराया

Text Size:

पुणे, 26 अगस्त (भाषा) आल राउंडर जगन्नाथ दास के शानदार प्रदर्शन से गुजरात जायंट्स ने शुक्रवार को यहां अल्टीमेट खोखो लीग में चेन्नई क्विक गन्स पर छह अंक से जीत हासिल की।

इस जीत से गुजरात जायंट्स ने अंक तालिका में अपना शीर्ष दो स्थान ही पक्का नहीं किया बल्कि चेन्नई क्विक गन्स के खिलाफ उसका जीत का रिकॉर्ड 1-1 हो गया।

दास ने शानदार डिफेंस के साथ छह बोनस अंक भी जुटाये।

मध्यांतर में गुजरात की टीम ने 26-23 से बढ़त बनायी हुई थी और उसने 50-44 से जीत हासिल की।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments