scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलडूरंड कप : हैदराबाद एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से हराया

डूरंड कप : हैदराबाद एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से हराया

Text Size:

इम्फाल, 26 अगस्त (भाषा) मौजूदा इंडियन सुपर लीग चैम्पियन हैदराबाद एफसी ने शुक्रवार को यहां चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की।

हैदराबाद के लिये नाईजीरियाई फॉरवर्ड बार्थोलोम्यू ओगबेचे ने 64वें और 74वें मिनट में दो गोल दागे जबकि ब्राजील के मिडफील्डर जोआओ विक्टर ने 55वें मिनट में गोल किया।

चेन्नईयिन एफसी ने 42वें मिनट में अनिरूद्ध थापा की मदद से हाफ टाइम से पहले बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन दूसरे हाफ में हैदराबाद ने तीन गोल कर जीत दर्ज की।

इस जीत से हैदराबाद के दो मैचों में छह अंक हो गये हैं जबकि चेन्नईयिन एफसी के इतने ही मैचों में एक अंक हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments