scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशभाजपा ने केजरीवाल को आबकारी नीति ‘घोटाले’ का मुख्य साजिशकर्ता कहा

भाजपा ने केजरीवाल को आबकारी नीति ‘घोटाले’ का मुख्य साजिशकर्ता कहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आबकारी नीति ‘‘घोटाले’’ का ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ होने का आरोप लगाया और कहा कि भ्रष्टाचार की गांठें खुलने के साथ ही हथकड़ी उनके पास आ रही है।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि जब कोविड-19 प्रभावित लोगों को मदद की जरूरत थी तब केजरीवाल भ्रष्टाचार में लिप्त थे।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली की आबकारी नीति भ्रष्ट साबित हुई है। अरविंद केजरीवाल इस पूरे घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं।’’

भाटिया ने कहा कि जब कोविड-19 प्रभावित लोगों की मदद करने का समय था, तब केजरीवाल आबकारी नीति पर हस्ताक्षर करके भ्रष्टाचार में लिप्त थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आबकारी नीति ‘घोटाले’ की जड़ें भ्रष्ट केजरीवाल के दरवाजे तक जाती हैं। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।’’

आप के इस दावे पर कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सीधा मुकाबला होगा, भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हर कोई जानता है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा चुनावों में क्या हुआ। उन्होंने कहा कि जनता आप को जवाब देगी।

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में अनियमितता के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास समेत 31 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

भाषा सुरभि अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments