scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमखेलडाइमंड लीग के प्रतियोगियों की सूची में नीरज का नाम

डाइमंड लीग के प्रतियोगियों की सूची में नीरज का नाम

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का नाम 26 अगस्त को होने वाली लुसाने डाइमंड लीग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की सूची में शामिल है।

चोपड़ा ने मामूली चोट के कारण हाल में राष्ट्रमंडल खेलों से नाम वापस लिया था।

उन्होंने अभी तक इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में फैसला नहीं किया है।

पिछले महीने अमेरिका के यूजीन में विश्व चैंपियनशिप में एतिहासिक रजत पदक जीतने के दौरान ग्रोइन में मामूली खिंचाव के कारण 24 वर्षीय चोपड़ा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से हट गए थे। उन्हें एक महीने के आराम की सलाह दी गई थी।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘नीरज अपने रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं और उनकी टीम लुसाने डाइमंड लीग के करीब आने पर इसके बारे में फैसला करेगी।’’

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अविनाश साबले को पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में जगह मिली है।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments