scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमहिंद्रा ने उतारा बोलेरो मैक्स पिक-अप, कीमत 7.68 लाख रुपये से शुरू

महिंद्रा ने उतारा बोलेरो मैक्स पिक-अप, कीमत 7.68 लाख रुपये से शुरू

Text Size:

चेन्नई, 10 अगस्त (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन बोलेरा का नया संस्करण ‘मैक्स पिक-अप’ पेश किया है।

वाहन विनिर्माता ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि इस वाहन को दो से 3.5 टन की श्रेणी में पेश किया गया है और इसकी शोरूम कीमत 7.68 से 7.87 लाख रुपये रखी गई है।

बोलेरा का यह नया संस्करण 1,300 किलो की भार क्षमता के साथ आता है और लदान को बढ़ाने के लिए इसमें 15 इंच के पहिये दिए गए है।

कंपनी ने नए संस्करण के लिए कई वित्तीय संस्थानों के साथ करार किया है और इसे 25,000 रुपये के अग्रिम भुगतान (डाउन पेमेंट) के साथ खरीदा जा सकता है।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments