scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों की लिवाली के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 215.15 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम का भाव 30 पैसे यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 215.15 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 3,186 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग ब्ढ़ने के बीच व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments